RJD संगठन भंग होने पर भाई वीरेंद्र बोले- अच्छा फैसला, अब और मजबूत होगी पार्टी, आने वाले दिनों में हमारी सरकार बनेगी

Bhai Virendra On RJD New Team: RJD की सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग किए जाने पर पार्टी के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र ने तेजस्वी यादव के फैसले का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है. साथ ही दावा किया कि आने वाले दिनों में बिहार में RJD की सरकार बनेगी.

Bhai Virendra On RJD New Team: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग किए जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र का बयान सामने आया है. उन्होंने तेजस्वी यादव के फैसले का खुलकर समर्थन किया है. भाई वीरेंद्र ने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है. अब पार्टी में नए सिरे से जिम्मेदारियां तय होंगी.

'संगठन अच्छे से बने और पहले से मजबूत हो'

भाई वीरेंद्र ने कहा कि संगठन को भंग करने का फैसला सही है. इसका मकसद पार्टी को कमजोर करना नहीं, बल्कि उसे और मजबूत बनाना है.

उन्होंने कहा संगठन अच्छे से बनाया जाए और इससे भी ज्यादा मजबूत बनाया जाए, इसी को लेकर संगठन को भंग किया गया है. उनके मुताबिक, RJD अब नए तरीके से संगठन तैयार करेगी. इसमें पार्टी को मजबूत करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी.

'हमारे नेता ने अच्छा फैसला लिया है'

भाई वीरेंद्र ने तेजस्वी यादव के फैसले की तारीफ की. उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए जो निर्णय लिया गया है, वह सही है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी का संगठन और मजबूत होगा. इसके लिए जमीनी स्तर पर काम किया जाएगा. भाई वीरेंद्र ने यह भी दावा किया कि आने वाले दिनों में बिहार में RJD की सरकार बनेगी.

तेजस्वी अब लोगों के बीच जा रहे हैं

भाई वीरेंद्र ने तेजस्वी यादव की सक्रियता का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता तेजस्वी यादव अब लोगों से लगातार मिल रहे हैं.

लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं. संगठन से जुड़े काम भी देखे जा रहे हैं. इसके अलावा पार्टी के नेता अपने आवास पर भी नेताओं और आम लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. उनके मुताबिक, पार्टी अब जनता से सीधा संवाद बढ़ाने पर जोर दे रही है.

'पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों के लिए जगह नहीं'

भाई वीरेंद्र ने संगठन में बदलाव को लेकर एक अहम संकेत भी दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी में ऐसे लोगों को नहीं रखा जाएगा, जिनसे RJD को नुकसान होता है.

उन्होंने साफ कहा कि ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर किया जाएगा. वहीं, संगठन में उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी, जो पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करते हैं.

इस बयान से साफ है कि नई टीम में चेहरे बदलने के साथ-साथ जिम्मेदारियों के बंटवारे पर भी खास ध्यान दिया जाएगा.

'भाई वीरेंद्र कुछ बने या नहीं, पार्टी के लिए काम करता रहूंगा'

अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर भी भाई वीरेंद्र ने बेबाक बयान दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी में कोई पद मिले या नहीं, वह RJD के लिए काम करते रहेंगे. उन्होंने कहा, "भाई वीरेंद्र कुछ बने या फिर नहीं बने, हम पार्टी के लिए काम करते रहेंगे."

उन्होंने यह भी कहा कि वह हमेशा पार्टी के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी पार्टी के लिए काम करते रहेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

RJD की सभी संगठन इकाइयां भंग

दरअसल, RJD ने बिहार की सभी सांगठनिक कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है. इसमें जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर की इकाइयां शामिल हैं.

पार्टी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि तेजस्वी प्रसाद यादव से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है. संगठन से जुड़े पहले जारी किए गए सभी आदेशों को भी रद्द कर दिया गया है.

अब नए सिरे से बनेगा संगठन

RJD अब बिहार में अपना संगठन नए सिरे से तैयार करेगी. प्रदेश से लेकर निचले स्तर तक नई कमेटियां बनाई जाएंगी.

नई टीम में पुराने नेताओं के साथ नए चेहरों को भी मौका मिलने की संभावना है. पार्टी की कोशिश ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगे लाने की होगी, जो जमीन पर सक्रिय हैं और जनता के बीच पकड़ रखते हैं.

चुनावी हार के बाद बड़ा बदलाव

RJD का यह फैसला 2025 के विधानसभा चुनाव और 2026 के बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा के बीच आया है. ऐसे में संगठन का पुनर्गठन पार्टी के लिए काफी अहम माना जा रहा है. भाई वीरेंद्र के बयान से भी संकेत मिल रहा है कि RJD अब संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच अपनी पकड़ बढ़ाने पर जोर देगी.

Also Read: राजद नई टीम क्यों बना रही है? जानिए संगठन भंग करने के पीछे की वजह



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >