रोहतास में राजद विधायक के होटल पर छापा, शराब की कई खाली बोतलें बरामद

रोहतास के डेहरी में राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह के आवासीय होटल ‘बुद्धा विहार’ पर रविवार को पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान होटल से शराब की कई खाली बोतलें बरामद की गयी.

रोहतास. रोहतास के डेहरी में राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह के आवासीय होटल ‘बुद्धा विहार’ पर रविवार को पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान होटल से शराब की कई खाली बोतलें बरामद की गयी.

डेहरी के एएसपी डॉ. नवजोत सिमी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम ने बुद्धा विहार पर छापेमारी की. जब पुलिस दल होटल पहुंचाा तो हड़कंप मच गया. पुलिस ने होटल के कई कमरों और स्टोर रूम की तलाशी ली. इस दौरान अंग्रेजी और देसी शराब की कई खाली बोतले और डब्बे बरामद हुए.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद बिहार पुलिस इन दिनों एक्शन में है. पटना के बाहर किसी होटल पर यह पहली कार्रवाई है. इस संबंध में पूछे जाने पर डेहरी एएसपी डॉ. नवजोत सिमी ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.

मालूम हो कि पिछले दिनों पटना के होटलों पर भी पुलिस की छापेमारी हुई थी. इस छापेमारी के दौरान पुलिस के दूल्हन के कमरे की जांच पर सवाल भी खड़े हुए थे. बाद में मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि पुलिस किसी भी जगह जांच को जा सकती है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >