राइफल, आधा किलो सोना समेत करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं RJD कैंडिडेट रेखा गुप्ता, जानिए हलफनामे में और क्या-क्या

Rekha Gupta Property: आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता ने गुरुवार को नामांकन किया. इस दौरान उन्होंने हलफनामे में अपनी संपत्ति की जानकारी दी. हलफनामे की माने तो, रेखा गुप्ता करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. साथ ही वह गहनों की शौकीन हैं.

Rekha Gupta Property: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर 30 जुलाई को वोट डाले जायेंगे. इस बीच आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता और बीजेपी के कैंडिडेट अभिषेक कुमार ने गुरुवार को नामांकन किया. नामांकन के दौरान उन्होंने हलफनामे में पूरी संपत्ति की जानकारी दी. आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता के हलफनामे के मुताबिक, वह गहने की शौकीन हैं और उनके पास एनपी बोर राइफल भी है.

रेखा गुप्ता पर आपराधिक मामले भी दर्ज

रेखा गुप्ता ने हलफनामे में यह भी जानकारी दी कि उन पर कोतवाली थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से स्नातक पास हैं. कंकड़बाग में व्यावसायिक और बाकरगंज के दलदली रोड में आवासीय भवन के अलावा बिहटा में कुल 5.46 करोड़ की अचल संपत्ति है. जबकि हाथ में 80 हजार कैश सहित कुल 81.61 लाख चल संपत्ति है.

सोने-चांदी समेत करोड़ों की संपत्ति

राजद प्रत्याशी ने यह भी बताया कि उनके पास 500 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 67.32 लाख और डेढ़ किलो चांदी है, जिसकी कीमत 3.67 लाख है. साथ ही 90 हजार रुपये की एनपी बोर राइफल है. उन पर 2.79 करोड़ का बैंक लोन है. उनके पति रंजय कुमार के पास भी रिवॉल्वर है. उनके पास 100 ग्राम सोने के जेवरात के अलावा वह स्टोन भी पहनते हैं. हाथ में 1.20 लाख कैश सहित 53.82 लाख चल संपत्ति है. साथ ही उनके पास 1.19 करोड़ की अचल संपत्ति है. इसके अलावा उनके ऊपर 46.68 लाख का कर्ज है.

तीन प्रत्याशियों के बीच टक्कर की संभावना

बांकीपुर उपचुनाव में इस बार त्रिकोणिय मुकाबला माना जा रहा है. आरजेडी और बीजेपी के साथ प्रशांत किशोर की टक्कर हो सकती है. प्रशांत किशोर 11 जुलाई को नॉमिनेशन करेंगे. लेकिन इससे पहले राजनीतिक पारा भी पूरी तरह से चढ़ा हुआ है. एनडीए की बात करें तो, बीजेपी प्रत्याशी ने ही कोई चुनौती नहीं होने की बात कही. साथ ही मंत्री अशोक चौधरी ने भी कहा था, हमारी टक्कर आरजेडी से हो सकती है लेकिन प्रशांत किशोर से नहीं.

रेखा गुप्ता ने किया था जीत का दावा

नामांकन करने के बाद रेखा गुप्ता ने 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ने का दावा किया था. उन्होंने कहा था, इस बार 40 साल का रिकॉर्ड टूटेगा. राजद को परास्त करने की कोशिश को गई थी. लेकिन अब हम बांकीपुर से इतिहास लिखेंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा, मैं आश्वस्त करती हूं, एक बार बस आशीर्वाद दीजिए. आपके उम्मीदों पर खरी उतर कर दिखाऊंगी. साथ ही चुनाव में चुनौती के सवाल पर उन्होंने कहा, जनता ही सबसे बड़ी चुनौती है.

Also Read: बिहार के इन 17 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >