RJD कैंडिडेट रेखा गुप्ता ने भरा पर्चा, बोलीं- इस बार 40 साल का रिकॉर्ड टूटेगा

Bankipur Bypoll: बांकीपुर उपचुनाव के लिए आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता ने नॉमिनेशन कर दिया है. इस दौरान लालू फैमिली से कोई भी मौजूद नहीं रहा. नॉमिनेशन के बाद रेखा गुप्ता ने कहा, इस बार हमलोग जीतकर आयेंगे. 40 साल का रिकॉर्ड टूटने की भी बात उन्होंने कही.

Bankipur Bypoll: बांकीपुर उपचुनाव के लिए बीजेपी के बाद अब आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता ने भी नॉमिनेशन कर दिया है. इस दौरान राजद के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. नामांकन करने के बाद रेखा गुप्ता ने जीत का दावा किया. उन्होंने कहा, पिछली बार महागठबंधन मजबूती से लड़ी थी और इस बार भी लड़ेगी. इस बार हमलोग जीतकर आयेंगे.

पीछे के गेट से डीएम ऑफिस में ली एंट्री

साथ ही लालू प्रसाद, राबड़ी देवी या फिर लालू परिवार से किसी के भी नामांकन में नहीं पहुंचने पर उन्होंने कहा, पूरे लालू फैमिली का आशीर्वाद हमारे साथ है. पूरे महागठबंधन का समर्थन है. जानकारी के मुताबिक, रेखा गुप्ता ने नॉमिनेशन के लिए मेन गेट से डीएम ऑफिस में एंट्री नहीं ली बल्कि पीछे के गेट से नामांकन करने के लिए पहुंचीं थीं. कांग्रेस ने भी रेखा गुप्ता का समर्थन किया है.

40 साल का रिकॉर्ड टूटने की कही बात

नामांकन से पहले रेखा गुप्ता ने कहा था, इस बार 40 साल का रिकॉर्ड टूटेगा. राजद को परास्त करने की कोशिश को गई थी. लेकिन अब हम बांकीपुर से इतिहास लिखेंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा, मैं आश्वस्त करती हूं, एक बार बस आशीर्वाद दीजिए. आपके उम्मीदों पर खड़ी उतर कर दिखाऊंगी. साथ ही चुनाव में चुनौती के सवाल पर उन्होंने कहा, जनता ही सबसे बड़ी चुनौती है.

Also Read: 'NDA की लड़ाई प्रशांत किशोर से नहीं बल्कि RJD से होगी', PK का नाम सुनते ही भड़के अशोक चौधरी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >