Bhojpuri Actress: Rani Chatterjee के साथ पटना के लोग कर सकेंगे डांडिया, बस करना होगा एक काम

Rani Chatterjee जल्द पटना में आयोजित होने वाले डांडिया नाइट में शामिल हो जाए. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक वीडियो जारी करके दिया है. रानी ने अपने चाहने वालों से अपील की है कि वो ज्यादा से ज्यादा संख्या में उनके साथ डांडिया खेलने के लिए शामिल हों.

Rani Chatterjee पटना में नवरात्री पर आयोजित होने वाले डांडिया कार्यक्रम में शामिल होंगी. भोजपुरी एक्ट्रेस ने इस बारे में जानकारी खूद एक वीडियो जारी करके दी है. उन्होंने वीडियो में बताया है कि वो एक अक्टूबर को पटना के दानापुर में आयोजित होने वाले डांडिया 2.0 में शामिल होंगी. इस डांडिया का आयोजन हंगामा के द्वारा किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में कई भोजपुरी स्टार्स के शामिल होने की संभावना है. नवरात्री पर पटना के लोगों के लिए ये एक बेहतरीन आयोजन किया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में हैं रानी के फैंस

गौरतलब है कि सोशल मीडिया में रानी के ग्लैमर के कारण उनके एक बड़ा फैन बेस है. वो केवल भोजपुरी सिनेमा तक ही सीमित नहीं है. अब सोशल मीडिया पर भी बड़े स्टार के रूप में उभरकर सामाने आयी हैं. भोजपुरी की इस धाकड़ गर्ल के इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वो सोशल मीडिया के दौर में काफी एक्टिव हैं. वो रोजाना कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं. वहीं रानी के चाहने वाले भी पल भर में उनके साथ में खड़े दिखाई देते हैं. वो लगातार अपनी फैट टू फीट की जर्नी भी लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं.

हर रोल में फीट हैं रानी

रानी ने इंडस्ट्री को लंबा वक्त दिया है. ऐसे में वो हर तर के किरदार में फिट होती रही है. रोमांटिक से लेकर एक्शन फिल्मों में रानी ने बेहतरीन रोल अदा किया है. बीते कुछ वर्ष में रानी ने न केवल अपने एक्टिंग पर काम किया है, बल्कि खुद में भी कई बड़ा बदलाव किया है. हाल में उन्होंने कई म्यूजिक एल्बम में भी काम किया है. इन्हें लोगों की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है. रानी के पटना आने की सुचना के बाद से उनके फैंस में खास उत्साह देखने को मिल रहा है. लोग डांडिया नाइट के पास खरीदने के लिए जुट गए हैं. इससे आयोजकों का भी उत्साह बढ़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >