पत्नी से झगड़ा हुआ तो सुसाइड लेटर लिख भाग गया प्रोफेसर

पूरा परिवार डर गया और जल्द से जल्द पुलिस से खोजबीन की मांग की.

पटना : पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा क्या हुआ, प्रोफेसर पति आत्महत्या करने के लिए जसीडीह भाग गया. संयोग था कि पुलिस ने उसका मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर लिया और उसे सकुशल बरामद कर लिया.

बाद में पटना से परिजन जसीडीह गये और उसे वापस घर लाया. घटना पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के रोड नंबर 3 डी 1 न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी है. दरअसल न्यू पाटलिपुत्र स्थित एक किराये के मकान में रहने वाले प्रोफेसर की गुमशुदगी की रिपोर्ट उनकी पत्नी प्रति ने बीते 28 नवंबर को संबंधित थाने में दर्ज करायी थी.

29 की सुबह प्रोफेसर अपने भाई के वाट्सअप नंबर पर आत्महत्या करने को लेकर सुसाइड नोट लिखा. इसके बाद पूरा परिवार डर गया और जल्द से जल्द पुलिस से खोजबीन की मांग की.

रांची में प्रोफेसर हैं पति : घटना की पुष्टि करते हुए पाटलिपुत्र थाना प्रभारी एसके शाही ने बताया कि रांची में प्रोफेसर का पूरा परिवार न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी में रहता है.

पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. पटना आने के बाद पुलिस ने दोनों दंपती व परिवार वालों को समझाया.

फिलहाल दोनों शांति से घर में रहने को राजी हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रोफेसर के मोबाइल लोकेशन से बरामदगी की गयी, जिसमें जसीडीह थाने की पुलिस का भी अहम रोल रहा है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >