बेटी कात्यायनी के साथ पटना पहुंचीं राजश्री यादव, तेजस्वी यादव ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत

पटना के राबड़ी आवास में नन्हीं गुड़िया आ गयी है. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव आज शाम कात्यायनी यादव को गोद में लिये पटना पहुंची. बिटिया के जन्म के बाद गुरुवार को वो पहली बार पटना आयीं हैं.

पटना. पटना के राबड़ी आवास में नन्हीं गुड़िया आ गयी है. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव आज शाम कात्यायनी यादव को गोद में लिये पटना पहुंची. बिटिया के जन्म के बाद गुरुवार को वो पहली बार पटना आयीं हैं. कात्यायनी यादव के साथ उनकी दादी मां राबड़ी देवी भी दिल्ली से पटना आयी हैं. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के साथ तेजस्वी यादव पटना आये थे, जबकि राबड़ी देवी छोटी बहू के साथ पटना पहुंची हैं.

राबड़ी देवी के आवास पर कात्यायनी के स्वागत में खड़े थे लोग

तेजस्वी यादव उन्हें रिसिव करने के लिए एयरपोर्ट गये थे. तेजस्वी यादव ने बिटिया को गले से लगा लिया और कुछ देर कात्यायनी को दुलारा फिर 10 सर्कुलर स्थित राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गये. उधर, राबड़ी देवी के आवास पर कात्यायनी के स्वागत में लोग खड़े थे. तेजस्वी यादव की बिटिया कात्यायनी का जन्म दिल्ली में 27 मार्च को हुआ था. जन्म के बाद कात्यायनी पहली बार दादा-दादी के घर आयी है.

लालू प्रसाद यादव ने उसे गोद में खिलाया

कात्यायनी के पटना आने पर परिवार में खुशी का माहौल है. जब कात्यायनी राबड़ी आवास पहुंची, तो सबसे पहले दादा लालू प्रसाद यादव ने उसे गोद में खिलाया. अपनी पोती को देखकर लालू प्रसाद काफी खुश हुए. कात्यायनी को उन्होंने अपने सीने से लगा लिया. लालू प्रसाद यादव ने ही अपनी पोती का नाम कात्यायनी रखा था. चैत नवरात्रि में जन्म के बाद दादा लालू यादव ने उसका नाम कात्यायनी यादव रखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >