राबड़ी आवास पर सियासी हलचल तेज, तेज प्रताप बोले- जब पूर्व सीएम आवास खाली करेंगे तो राबड़ी देवी भी कर देंगी

Rabri Awas News: बिहार की सियासत में इन दिनों राबड़ी आवास खाली करने का मामला चर्चा में है. सरकार राबड़ी देवी को आवास खाली करने का नोटिस भेज चुकी है जबकि राबड़ी देवी आवास खाली नहीं करने पर अड़ीं हैं. इस बीच तेज प्रताप यादव ने कह दिया है कि जब पूर्व सीएम आवास खाली करेंगे तब राबड़ी देवी भी कर देंगी.

Rabri Awas News: ‘नीतीश कुमार का आवास भी खाली होना चाहिए क्योंकि वे पूर्व सीएम हैं. सबसे पहले उन्हें अपना आवास खाली करना चाहिए.’ यह बात लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने कही. तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री आवास खाली कर देंगे तो राबड़ी भी कर देंगी. सरकार उन्हें भी 15 दिन का नोटिस दे.

रोहिणी आचार्य ने भी निकाली थी भड़ास

इस तरह से तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बयान दिया. इससे पहले लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी एक्स के जरिए पोस्ट शेयर कर अपनी भड़ास निकाली थी. इस तरह राबड़ी आवास खाली करने को लेकर बिहार की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है. भवन निर्माण विभाग की ओर से राबड़ी आवास खाली करने के लिए 15 दिनों का नोटिस भेजा गया है.

राबड़ी देवी के नए बंगले के बारे में जानिए

राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड पर एक नया बंगला अलॉट किया गया है. जानकारी के मुताबिक, यह बंगला दो मंजिला है. इसमें 6 रूम (3 ऊपर और 3 नीचे) है. मीटिंग रूम, कॉन्फ्रेस रूम के साथ ऑफिस भी बने हैं. इसके परिसर में बड़ा सा गार्डन एरिया है. स्टाफ और सिक्योरिटी को रहने के लिए अलग से जगह से है. इसके साथ ही पालतू जानवरों के रहने के लिए भी अलग से बड़ा एरिया है. इस तरह से इस बंगले में तमाम आधुनिक सुविधाएं हैं.

राबड़ी देवी ने सरकार को दिया था चैलेंज

पिछले दिनों भवन निर्माण विभाग की ओर से बंगला खाली करने के लिए 15 दिनों का नोटिस मिलने के बाद राबड़ी देवी ने चैलेंज दिया था. राबड़ी देवी ने कहा था, वो चाहें तो पुलिस फोर्स बुला लें, लेकिन हम यह बंगला किसी भी कीमत पर खाली नहीं करेंगे. उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति का पारा चढ़ गया है.

मंत्री नंदकिशोर राम का बयान

सरकार की ओर से 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगले (अभी राबड़ी आवास) को मंत्री नंदकिशोर राम को अलॉट किया है. वे दलित वर्ग से आते हैं. मंत्री नंदकिशोर राम ने शुक्रवार को कहा था, उनके पास इस समय पटना में रहने के लिए कोई भी सरकारी घर नहीं है. सरकार ने नियमों के तहत ही उन्हें यह बंगला दिया है. उन्होंने राबड़ी देवी के रुख पर हमला बोलते हुए कहा कि शायद मेरा दलित होना ही आज मेरे लिए सबसे बड़ा अभिशाप बन गया है, इसीलिए एक दलित मंत्री को इस घर में रहने से रोका जा रहा है.

Also Read: बिहार में आज से महंगा होगा बस का सफर, सिटी के साथ लॉन्ग रूट के किराये में भी बढ़ोतरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >