धमदाहा. मीरगंज में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज से कुरसेला जाने वाली स्टेट हाईवे पर हुई. बाइक और ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार युवक अपने घर चंदवा से मीरगंज दुर्गा मंदिर मेला देखने जा रहा था. इसी क्रम में मीरगंज से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें वह घायल हो गया. घायल युवक की पहचान रूपसपुर चंदवा के वार्ड नंबर 11 के 25 वर्षीय शुभम कुमार के रूप में हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
