डुमरा गांव के समीप वाहन की ठोकर से युवक घायल, हायर सेंटर रेफर

हायर सेंटर रेफर

भवानीपुर.अकबरपुर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव स्थित कहरटोली के पास सड़क किनारे एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला. स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनुज राज पुलिस बल के साथ पहुंचे और डायल 112 की सहायता से घायल युवक को इलाज के लिए भवानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. घायल युवक की पहचान मधेपुरा जिला के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मकदमपुर वार्ड संख्या 12 निवासी चंद किशोर ऋषि के 25 वर्षीय पुत्र रामचंद्र कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि रामचंद्र कुमार सुबह काम के सिलसिले में डुमरा जा रहा था, इस दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. भवानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि युवक के कान से खून निकल रहा था तथा उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं. स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >