सिमरा में बाढ़ में डूबने से युवक की मौत

टीकापट्टी थानाक्षेत्र

रुपौली. टीकापट्टी थानाक्षेत्र के सिमरा गांव में बाढ़ के पानी मे डूबने से युवक संजय मंडल 45 वर्षीय पिता मटरु मंडल की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि संजय मंडल गांव से पूरब धार पर गया था. पैर फिसल जाने से गहरे पानी में डूबने लगा. ग्रामीणों के अथक प्रयास पर युवक को बाहर निकाला गया, तबतक युवक की मौत हो चुकी थी. सूचना पाकर टीकापट्टी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. सरपंच प्रतिनिधि कुंदन बिहारी मंटू जयसवाल, समाजसेवी गौतम कुमार सहित ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार को साहायता राशि देने की मांग की. फोटो. 31 पूर्णिया 9- विलाप करते परिजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >