झोलाछाप चिकित्सक के फेर में तीन दिन बाद जहर खाये युवक की मौत

भवानीपुर थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत के पंडितबासा वार्ड 4 में जहर खाने से एक युवक की मौत हो गयी.

भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत के पंडितबासा वार्ड 4 में जहर खाने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक अवधेश कुमार मंडल (25) पंडितबासा निवासी छेदी मंडल का पुत्र था . मृतक का साला रंजन कुमार ने बताया कि बीते 11 अक्टूबर की संध्या मामूली पारिवारिक विवाद में अवधेश ने जहर खा लिया था. उसके बाद उसे इलाज के लिए रुपौली थानाक्षेत्र के मैनी गांव में एक झोलाछाप चिकित्सक अशोक कुमार के पास ले गए. वहां तीन दिनों तक इलाज करवाने के बाद सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. अवधेश की मौत होने के बाद उसके परिजन झोलाछाप चिकित्सक के घर जमकर हंगामा किया. इधर, घटना की जानकारी पाकर भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने थाना में कार्यरत अवर निरीक्षक शम्भू प्रसाद को दलबल के साथ मृतक के घर मामले की जांच के लिए भेजा. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने मृतक के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया. इस बाबत भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है . उन्होंने बताया कि झोलाछाप चिकित्सक के विरुद्ध भी जांच की जायेगी. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >