दरगाहा टोला में युवक की गोली मारकर हत्या

मृतक मो नौशाद (22) दरगाहा टोला के मुहम्मद डोमी नदाफ का बेटा था

बीकोठी (पूर्णिया). जिले के रघुवंशनगर थानाक्षेत्र के गौरीपुर पंचायत वार्ड तीन दरगाहा टोला गांव में बुधवार की रात्रि घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक मो नौशाद (22) दरगाहा टोला के मुहम्मद डोमी नदाफ का बेटा था. मृतक के सिर में गोली लगी. धमदाहा डीएसपी संदीप गोल्डी ने भी घटना की जांच की. पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगा रही है जिसके आधार पर अपराधी की शिनाख्त की जायेगी. रघुवंशनगर थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि मामले में मृतक की पत्नी अंसारी खातून द्वारा अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया गया है. जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले की जांच पड़ताल के लिए स्वान दस्ता और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया. मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूना संग्रह किया. स्वान दस्ता ने घटनास्थल पर गहन पड़ताल की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >