बगीचा की रखवाली कर रहे युवक की गला रेत कर हत्या, झाड़ी में मिला शव

22 वर्षीय एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. युवक का शव केनगर थाना क्षेत्र के परोरा स्थित विद्या विहार स्कूल के पीछे बरामद किया गया.

पूर्णिया. 22 वर्षीय एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. युवक का शव केनगर थाना क्षेत्र के परोरा स्थित विद्या विहार स्कूल के पीछे बरामद किया गया. मृतक युवक की पहचान स्थानीय डीएवी स्कूल के पास मोहम्म्द नगर का रहनेवाला मो.नजरूल के रूप में की गयी है. केनगर थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. इधर, परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम करीब 4.30 बजे डीएवी चौक के पास वह अंतिम बार देखा गया था. मृतक के चाचा मोहम्मद नगर निवासी मो.मोसीम ने बताया कि नजरूल चूनापुर स्थित एक आम बगीचा का रखवाली करता था. दोपहर चाची के घर पर खाना खाने के बाद बगीचा चला गया था. इसके बाद देर रात तक वह घर नहीं लौटा. घरवालों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला. इस बीच सोमवार की शाम उसका शव परोरा स्थित विद्या विहार स्कूल के पीछे एक झाड़ी से बरामद किया गया. घरवालों को आशंका है कि उसकी हत्या अन्यत्र कर यहां झाड़ी में शव को छुपा दिया. चाचा ने बताया कि नजरूल की किसी से दुश्मनी नहीं थी. उसकी हत्या किस वजह से की गयी यह उन्हें पता नहीं है. मृतक के पिता मो.मोबीण का निधन हो चुका है. मृतक नजरूल दो भाई एवं दो बहनों में दूसरे नंबर पर था. घटना के बाद मृतक की मां जेनीशर खताून का रो- रो कर बुरा हाल है. इधर घटना को लेकर केनगर पुलिस मृतक के परिजनों से गहन पूछताछ कर रही है. पुलिस लाश का पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >