मक्का खेत में मोटर खोलते समय करंट लगने से युवा किसान की मौत

पूर्णिया पूर्व.

पूर्णिया पूर्व. पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महराजपुर पंचायत स्थित पितंगिया गांव में बुधवार को अपने मक्का के खेत में सिंचाई के बाद मोटर खोलने गए एक 21 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान पितंगिया गांव के वार्ड संख्या-08 निवासी लालचंद साह के पुत्र रामानंद साह के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार, रामानंद तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था. जानकारी के अनुसार, रामानंद बुधवार को अपने मक्का के खेत में सिंचाई करने गया था .पटवन का कार्य पूर्ण होने के पश्चात जब वह बिजली का मोटर खोलने गया, तभी वह अनजाने में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया .करंट का झटका इतना तीव्र था कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों की नजर जब युवक पर पड़ी, तो उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया .तुरंत ही मृतक के परिजनों को इस अनहोनी की सूचना दी गई .घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीण और परिजन बड़ी संख्या में पहुंच गए. पूरे इलाके में मातम का माहौल छा गया.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >