योग साधना केंद्र के तीसरे स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित पूर्णिया. सोमवार को भारतीय योग संस्थान के महामाया मंदिर केंद्र, सुद्दीन चौक, पूर्णिया के तीसरे स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर सरस्वती वंदना के साथ हुई और फिर योग के आसन कराए गये. इस दौरान लम्बे गहरे सांस, योग मुद्रा, काग आसन, ताड आसन, बृक्ष आसन, अर्धचंद्र आसन, सूर्य नमस्कार, पश्चिमोत्तान आसन, सिंह गर्जना एवं हास्य आसन आदि योगासनों का अभ्यास कराया गया. मुख्य वक्ताओं में भारतीय योग संस्थान के वरीय अधिकारी अजित लाल, जिला प्रधान अजय कुमार सिंह, डॉ एस के सिन्हा, जिला मंत्री कैलाश मंडल, संगठन मंत्री सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने योग के नियमित योगाभ्यास से मानव शरीर पर होनेवाले अनंत लाभों के बारे में बताया. केंद्र प्रमुख ममता श्रीवास्तव ने केंद्र के दो वर्ष की उपलब्धिओं पर प्रकाश डाला. इस आयोजन में महेश सिन्हा, जयकुमार साह , रोशन ठाकुर, संदीप दत्ता, मंजू देवी, सीमा मंडल, संगीता देवी, शीला चौधरी, ललिता देवी, लक्ष्मी पाटोदिया, बन्दना चौधरी, नीता केडिया, गीता पाल, नीरज देवी, प्रतिमा चौधरी, ज्योति अग्रवाल, बन्दना देवी की सराहनीय भूमिका रही. सूर्यभेदी और भ्रामरी प्राणायाम कैलाश मंडल और प्रार्थना शांति पाठ अजय कुमार सिंह द्वारा कराकर कार्यक्रम का समापन हुआ. धन्यवाद ज्ञापन ममता श्रीवास्तव ने किया और मंच संचालन सतीश श्रीवास्तव कर रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
