नितिन नवीन को अहम जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर शहर के आरएनसाव चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे व बांटी मिठाइयां

पूर्णिया. बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर शहर के आरएनसाव चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता अपने हाथों में पार्टी का झंडा लहराते हुए जश्न मनाने पहुंचे, जहां मिठाइयां बांटी गयी और पटाखे फोड़े गये. इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं.

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि पार्टी में बिहार के नेता नितिन नवीन आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं. नितिन नवीन को राष्ट्रीय स्तर पर यह अहम जिम्मेदारी मिलना पार्टी के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से भाजपा को नयी मजबूती मिलेगी और संगठन पहले से अधिक सशक्त होगा. उन्होंने कहा दरभंगा सदर विधायक संजय सरावगी के बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भी हम कार्यकर्ताओं में खुशी है. कार्यक्रम के अंत में पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की. इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल रंजन वर्मा, महिला जिलाध्यक्ष संगीता वर्मन, संजय पोद्दार, राजेश रंजन, गुप्तेश कुमार, नूतन गुप्ता, मीनाक्षी सिन्हा, अरविंद साह भोला, मनोज कुमार, बबलू सहाय, राहुल कुमार, सुमित कुमार, अभ्यम लाल, प्रवीण चौरसिया, अमृत चौरसिया, गुंजा बेगानी, पूजा कुमारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATYENDRA SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >