मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन को ले कार्य में आयी तेजी

पूर्णिया

पूर्णिया. जिले में मतदाता सघन पुनरीक्षण अभियान के तहत अंतिम सूची के प्रकाशन को लेकर काम तेजी से चल रहा है. इसके लिए अब तीन सप्ताह से भी कम का समय शेष रह गया है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अबतक जिले के लगभग 15 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के लिए तैयार कर लिए गये हैं. वहीं शेष आवेदनों के लिए भी जांच का काम तेजी से चल रहा है. मालूम हो कि मतदाता सूची के प्रारूप के प्रकाशन में पूर्णिया के सातो विधानसभा को मिलाकर कुल 19 लाख 94 हजार 511 मतदाताओं की सूची जारी की गयी थी. इनमें पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 10 लाख 51 हजार 164 तथा महिला मतदाताओं की कुल संख्या 9 लाख 43 हजार 275 प्रकाशित की गयी थी जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की कुल संख्या 72 पायी गयी. करीब 87 हजार मतदाताओं ने नाम जुड़वाने के लिये किया आवेदन जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दावा आपत्ति से लेकर अबतक पूरे जिले में करीब 87 हजार मतदाताओं ने मतदाता सूची में नाम जुडवाने के लिए अपना आवेदन दिया है. इनमें नए मतदाता भी शामिल हैं. हालांकि 23 सितम्बर तक आवेदन करने वालों के नाम अंतिम सूची में शामिल किये जा सकेंगे. इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 सितम्बर को किया जाना है. अबतक 15 लाख 17 हजार 809 लोगों के नाम पर लगी मुहर विभागीय जानकारी के अनुसार बीते सोमवार तक जिले में अंतिम मतदाता सूची के लिए कुल 15 लाख 17 हजार 809 लोगों के नाम पर स्वीकृति की मुहर लग चुकी है वहीं शेष के लिए भी कार्य तीव्र गति से चल रहा है. सभी विधानसभावार किये जा रहे कार्यों के आधार पर लगभग सभी स्थानों पर जल्द ही इस कार्य को पूर्ण कर लिए जाने की उम्मीद की जा रही है वहीं अमौर और बनमनखी विधानसभा का कार्य सराहनीय रहा है. विधानसभावार अंतिम सूची के लिए तैयार नाम अमौर- 263079 बायसी- 208071 कसबा- 234754 बनमनखी- 244769 रुपौली- 212956 धमदाहा- 234992 पूर्णिया सदर-119188

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >