चम्पानगर में साड़ी के फंदे से लटका मिला महिला का शव

महिला के परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

महिला के परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका केनगर. चम्पानगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर पंचायत के वार्ड छह स्थित मोहम्मदपुर गांव में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. महिला के परिजन ने हत्या की आशंका जतायी है. पुलिस ने साड़ी के फंदे से लटक रहे शव को बरामद किया.थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया कि हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर खुलासा होगा. उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों की ओर से अभी तक लिखित आवेदन नहीं आया है. आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. घटना बीते रविवार की रात करीब नौ बजे की है. मृतिका अरुणा देवी की उम्र करीब 28 वर्ष है. इसका पति सुखाडी पासवान अपने तीन पुत्र अविनाश कुमार, देबू कुमार और साजन कुमार को छोड़ कर पंजाब कमाने गया हुआ है. मृतिका के बड़े पुत्र अविनाश ने बताया कि रविवार की रात करीब 9 बजे मेरे घर पर दो पल्सर बाइक पर सवार होकर तीन व्यक्ति मेरे घर में आये थे, जहां मेरी मां ने मुझे पडोस के ही दुकान पर छोटे भाई के साथ बिस्किट खरीदने के लिए पैसे देकर भेज दिया था. जब मैं घर आया तो सभी बाइक सवार व्यक्ति घर से गायब थे. जब मां को आवाज लगायी, तो मां कुछ नहीं बोली. इसके बाद मैं अपने सभी भाइयों के साथ घर में सोने चले गये. उन्होंने बताया कि रात के करीब 10 बजे मेरी मां सोयी हुई थी. गांव के ही एक युवक ने लाठी से मेरी मां को चौकी से नीचे गिरा दिया तथा गले में कपड़े का फंदा लगाकर चौकी से उपर लकड़ी में लटका दिया. बताया कि घटना देख मैं जोर से चिल्लाने लगा. बस उसी आवाज को सुनकर आसपास के दर्जनों लोग घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी चम्पानगर थाना पुलिस को दे दी. सूचना पाकर सोमवार की सुबह पहुंची चम्पानगर थाना पुलिस ने मेरी मृत मां के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >