Bihar News: तीन साल से जिस महिला की हत्या का चल रहा केस, पुलिस को मिली जीवित

Bihar News: पूर्णिया जिले के अमौर थानाक्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. पिता ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप दामाद पर लगाया था. उसको पुलिस ने जीवित बरामद किया है.

Bihar News: पूर्णिया जिले के अमौर थानाक्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. जिस महिला का अपहरण कर हत्या किये जाने का आरोप लगाकर केस किया गया था, उस महिला को जीवित अवस्था में अमौर पुलिस ने उसके मायके से बरामद किया है. अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि उक्त मृत घोषित महिला को कांड के अनुसंधानकर्ता इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने सशस्त्र पुलिस के साथ गुप्त सूचना पर महिला के मायके में छापेमारी कर जिंदा बरामद किया है.

पिता ने दामाद पर लगाया था हत्या का आरोप

बता दें कि मो. फारूक अंसारी के आवेदन के आधार पर अमौर थाना में मामला दर्ज किया गया था. इसमें दामाद मो. मसीक साकिन बसतपूर, थाना अमौर सहित सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. उक्त अभियुक्तों पर अपनी बेटी रूकसाना खातून का अपहरण कर हत्या किये जाने का आरोप लगाया था.

Also Read: बिहार में हथियार सप्लायर गैंग का खुलासा, सूटकेस में छिपाकर रखते थे अवैध पिस्टल

पुलिस ने महिला को किया सकुशल बरामद

इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया मृत घोषित महिला रूकसाना खातून के जीवित बरामद होने से इस मामले में नया मोड़ आ गया है. महिला को सकुशल जीवित बरामद करने के बाद महिला पुलिस की उपस्थिति में उसकी मेडिकल जांच करायी गयी है. 164 का बयान कलमबंद कराने के लिए उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया जा रहा है व न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >