घरेलू विवाद में रायपुरा नदी में कूदी महिला

अकबरपुर थानाक्षेत्र

भवानीपुर. अकबरपुर थानाक्षेत्र के सोनवा पंचायत के अकबरपुर वार्ड संख्या 11 की एक महिला ने पारिवारिक विवाद में रायपुरा नदी में छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया. जैसे ही नदी में छलांग लगायी तो रायपुरा पूल के पास छठ घाट बनाने रहे लोगों ने उसे डूबते देखकर अथक प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला . घटना मंगलवार के 3 बजे दिन की है. घटना की सूचना अकबरपुर थाना को दी गयी. घटना की सूचना पाकर अकबरपुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज 112 नंबर डायल की गाड़ी से इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल भेजा. समाचार लिखे जाने तक अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा था. इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया स्थिति काफी गंभीर है. इलाज किया जा रहा है. अगर सुधार नहीं होगा तो इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया जाएगा. फोटो -5 पूर्णिया 25- अस्पताल में हो रहा इलाज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >