भवानीपुर (पूर्णिया). भवानीपुर–श्रीपुर मुख्यमार्ग पर भेलवा गांव के समीप गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे एक बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.घायल महिला की पहचान मोहम्मद मुमताज की 45 वर्षीय पत्नी रूबी खातून के रूप में हुई है. बताया गया कि रूबी खातून अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से नगर पंचायत भवानीपुर के सर्कल टोला वार्ड संख्या-1 जा रही थी. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गईं. इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है. अंदरूनी चोट की भी आशंका है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बाइक-ऑटो की टक्कर में महिला घायल, रेफर
भवानीपुर
