जानकीनगर (पूर्णिया). पूर्णिया-सहरसा रेलखंड के जानकीनगर और बनमनखी के बीच सहरसा से पूर्णिया जा रही गाड़ी संख्या -75258 डाऊन पैसेंजर ट्रेन में रेलयात्री निलेश कुमार ग्राम चोपड़ा बाजार वार्ड नंबर -09 नगर पंचायत जानकीनगर जिला पूर्णिया की 7100 रुपए पाकेटमारी हों गई. वे अपने घर से ट्रेन से पूर्णिया इलाज कराने जा रहे थे.इसी बीच जानकीनगर से बनमनखी के बीच एक पाकेटमार ने पैंट की पिछली जेब में रखे 7100 रुपए निकाल कर बनमनखी जंक्शन के दक्षिण ओर फरार हो गया. पीड़ित ने आरपीएफ व जीआरपी को घटना की जानकारी दी .
चलती ट्रेन में रेलयात्री की 7100 रुपये पाॅकेटमारी
जानकीनगर
