29 करोड़ रुपये की लागत से होगा धमदाहा से कुआड़ी सड़क का चौड़ीकरण

सांसद के आग्रह पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सौगात

पप्पू यादव के आग्रह पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सौगात पूर्णिया. लंबे समय से उपेक्षित रही धमदाहा से कुआड़ी जाने वाली सड़क का अब चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाएगा. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस संबंध में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को पत्र लिखकर जानकारी दी है.केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत सरकार ने बीते वर्षों में अवसंरचना विकास पर विशेष ध्यान दिया है. खासकर बिहार जैसे राज्यों के दूरदराज़ क्षेत्रों में बेहतर सड़क और कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया जा रहा है. इसी क्रम में धमदाहा से कुआड़ी सड़क को प्राथमिकता सूची में शामिल कर सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत स्वीकृति दी गई है.गडकरी ने स्पष्ट किया कि इस परियोजना पर 29.48 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसका काम वित्तीय वर्ष 2025-26 में शुरू होगा. कुल 11.2 किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण से हजारों लोगों की वर्षों पुरानी समस्या दूर होगी.यह सड़क अब तक जर्जर हालत में थी, जिसके कारण स्थानीय लोगों को परिवहन, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी ज़रूरतों में भारी दिक़्क़तें झेलनी पड़ती थीं. बरसात के दिनों में तो स्थिति और भी खराब हो जाती थी. अब इसके सुधरने से स्थानीय विकास को गति मिलेगी.सड़क निर्माण के बाद क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुँचाने में सुविधा होगी. वहीं, विद्यार्थियों और रोज़गार की तलाश में बाहर जाने वाले युवाओं को भी बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी. स्थानीय व्यापार और छोटे उद्योग भी इससे मज़बूत होंगे.इस खुशखबरी पर सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया की जनता की ओर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >