कमसरा में गोली चलाकर भाग रहे आरोपित को दबोचा

धमदाहा

धमदाहा. थानाक्षेत्र के कमसरा गांव में गोली चलाकर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपित बीडीओ सिंह कसमरा का रहनेवाला है. धमदाहा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि कसमरा के जुल्मी मण्डल के ऊपर गोली चला चलाकर भाग रहा था . उसके बाद स्थानीय ग्रामीण ने खदेड़ कर पकड़ लिया.इसके बाद धमदाहा थाना को सूचना मिली. सूचना पाकर धमदाहा थाना का गश्ती दल भेज कर आरोपी बीडीओ सिंह को एक देसी कट्टा , दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी पर अवैध हथियार रखने तथा गोली चलाने का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >