जीवन चौक पर फाइनेंसकर्मी से हथियार दिखा 96 हजार की लूट

मुफस्सिल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व .मुफस्सिल थानाक्षेत्र के जीवन चौक के समीप भारत फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 96 हजार लूट की घटना सामने आयी है. मुफस्सिल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. फाइनेंसकर्मी रंजन कुमार ने बताया कि आगाटोला गांव से मीटिंग कर के बाइक से जीवन चौक होते हुए कनैला गांव जा रहे थे. इसी बीच जीवन चौक के समीप ब्लू रंग की अपाचे बाइक सवार दो अपराधी हथियार दिखाकर डिक्की में रखा बैग लूट लिया. बैग में 96 हजार रुपये नकद, एक टैब तथा अन्य सामान थे जो अपराधियों ने डिक्की तोड़कर निकाल लिया. लूटपाट के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए कनैला की तरह भाग गये.पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस और अपने शाखा प्रबंधक को घटना की सूचना दी. मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी इस जगह पर मोबाइल की छिनतई हुई है. इस जगह सुनसान रहने का फायदा अपराधी उठाते हैं. इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है. फोटो. 21 पूर्णिया 16- मौके पर उपस्थित ग्रामीण एवं अन्य.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >