डीएम के निर्देश पर प्रखंडों में चला मतदाता जागरूकता अभियान

डीएम के निर्देश पर प्रखंडों में चला मतदाता जागरूकता अभियान

पूर्णिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में जीविका के डीपीएम ओमप्रकाश मंडल की अगुवाई में बनमनखी प्रखंड के महादेवपुर पंचायत, ग्राम सरस्वती, बूथ संख्या 102, 103 अंतर्गत अधिकार सीएलएफ, जीवन ग्राम संगठन द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मतदान का महत्व की जानकारी दी और मतदाताओं को जागरूक किया. इसी क्रम में भवानीपुर प्रखंड के भवानीपुर पंचायत, ग्राम भवानीपुर, बूथ संख्या 185, 187 अंतर्गत रानी सीएलएफ ,सावन ग्राम संगठन के द्वारा शपथ ग्रहण, संवाद, रंगोली व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर 11 नवंबर को अपने मतदान केंद्र पर जा कर शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की गयी. इसके अगले चरण में जलालगढ़ प्रखंड, दनसार पंचायत, ग्राम कनखुदिया, बूथ संख्या 168 अंतर्गत आस्था सीएलएफ, शक्ति ग्राम संगठन के द्वारा शपथ ग्रहण, संवाद, रंगोली एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर मतदान के महत्व एवं जिम्मेदारी की जानकारी दी .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GUNJAN THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >