पूर्णिया पूर्व. आगामी 11 नवंबर को होनेवाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया है .स्वीप कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं ग्रामीण मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक कर रही हैं. बिक्रमपुर पंचायत के केंद्र संख्या 36 पर रविवार को सेविकाओं ने मेरा वोट, मेरा अधिकार और पहले मतदान, फिर जलपान जैसे नारों के साथ रैली निकाली . इस दौरान सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी किया गया. सीडीपीओ रूपम ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रतिदिन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
