पूर्णिया विवि में वीसी चैंबर के पास चिड़िया संग रील बनाते कर्मी का वीडियो वायरल, प्रॉक्टर ने कहा-नियम विरूद्ध, कर्मी से करेंगे पूछताछ

पूर्णिया विवि में वीसी चैंबर के पास चिड़िया संग रील बनाते कर्मी का वीडियो वायरल होने के बाद विवि के समक्ष असहज स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

पूर्णिया. पूर्णिया विवि में वीसी चैंबर के पास चिड़िया संग रील बनाते कर्मी का वीडियो वायरल होने के बाद विवि के समक्ष असहज स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इस मामले में विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो संतोष कुमार सिंह के माध्यम से संपर्क किये जाने पर प्रॉक्टर डाॅ यू एन सिंह ने बताया कि विवि परिसर में रील्स बनाना नियम विरुद्ध है. कर्मी से जानकारी लेते हैं कि उसने विवि परिसर में यह रील्स कैसे बना ली और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कैसे कर दिया. हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. मगर इस वीडियो में जो स्थान दर्शाया गया है, वह मामले को काफी गंभीर बना देता है. दरअसल, इस वीडियो में जो दृश्य सामने आ रहा है, वह प्रथम तल पर सीनेट हॉल और वीसी कक्ष के बीच है. आमतौर पर कर्मचारियों की आवाजाही ग्राउंड फ्लोर पर ही रहती है. आवश्यकतानुसार ही वीसी कक्ष के पास कर्मियों को बुलाया जाता है. चूंकि यह वीसी कक्ष के बगल का वीडियो है, इसलिए यह तो तय है कि कार्यालय अवधि के दौरान ही यह वीडियाे बनाया गया है. इस वीडियो में उक्त कर्मी सीनेट हॉल के प्रवेश द्वार से शुरू करता है जिसमें विवि का भवन मॉडल भी साफ दिख रहा है. फिर वह वीसी कक्ष की ओर बढ़ता दिख रहा है. वीडियो में बज रहा खास धुन वायरल वीडियो में एक खास धुन भी बज रहा है. इसमें प्रभु श्रीराम का सुमिरन किया गया है. इसके बोल हैं-मत सोच मुसाफिर रे, राम करै सो होय. इस बोल के भी कई छात्र नेता विविध मायने भी निकाल रहे हैं. हाल में हुए घटनाक्रमों को भी इस वीडियो से जोड़कर देखा जा रहा है. अभी थमा नहीं है विभागाध्यक्ष-छात्रा वीडियो प्रकरण गौरतलब है कि पूर्णिया विवि के एक पीजी विभागाध्यक्ष के साथ एक छात्रा का वीडियो वायरल होने का मामला अभी थमा नहीं है. इस मामले में स्वयं वीसी ने संज्ञान लिया है, जबकि मामला महिला थाना होते हुए साइबर थाना तक पहुंच गया है. यह वीडियो एक रेस्टोरेंट से जुड़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >