चम्पानगर में विहिप का मना स्थापना दिवस समारोह

विश्व हिन्दू परिषद् का 60 वां स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को कृत्यानंद प्रखंड के चम्पानगर सामुदायिक भवन में विहिप बजरंगदल कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया.

पूर्णिया. विश्व हिन्दू परिषद् का 60 वां स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को कृत्यानंद प्रखंड के चम्पानगर सामुदायिक भवन में विहिप बजरंगदल कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया. मुख्य वक्ता के रूप में विहिप पूर्णिया जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार थे. उन्होंने विहिप के स्थापना एवं उद्देश्यों पर विस्तार से बताया. कार्यक्रम संचालन बजरंगदल जिला संयोजक गुड्डू पटेल ने किया.चम्पानगर संयोजक मयंक श्रीवास्तव के नेतृत्व में समाज के सभी वर्ग शामिल हुए. समारोह को सफल बनाने में विहिप बजरंगदल के अधिकारी एवं कार्यकर्ता श्री मयंक श्रीवास्तव, दिलीप कुमार सिंह, किशोर कुमार,नगर सहसंयोजिका प्रिया कुमारी,हर्ष कुमार, दीपक कुमार, दिनेश, दिलीप मेहता आदि का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >