प्रसिद्ध वराह बाबा मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ती है असीम आस्था

भवानीपुर

इन्देश्वरी यादव, भवानीपुर. भवानीपुर के प्रसिद्ध वराह बाबा मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर असीम आस्था उमड़ पड़ती है. भवानीपुर बस पडाव से पूरब दिशा में लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर यह प्रसिद्ध मंदिर स्थापित है. पांच नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचेंगे . नेपाल के वराह क्षेत्र के बाद वराह बाबा का विश्व में यह दूसरा मंदिर है. 1953 में भवानीपुर निवासी हजारी झा के बटाईदार रघुनाथपुर पंचायत के सिंघियान सुन्दर ग्राम वासी सुखदेव मंडल थे. सुखदेव मंडल गंगजला नाम से प्रसिद्ध बहियार में खेत जोत रहे थे. सहसा हल का फाल एक पत्थर से जा टकराया . हलवाहा ने हल को आगे बढ़ाने का काफी प्रयास किया लेकिन हाल टस से मस नहीं हुआ. इसके बाद कुदाल से मिट्टी हटाना शुरू किया. वह आकृति वाले काले पत्थर को देखकर डर गया. उसने खेत मालिक हजारी झा को सारा वृत्तांत सुनाया. उसके बाद खुदाई करने पर बड़ी आकृति की मूर्ति मिली. उस दिन माघी पूर्णिमा थी. गंगा स्नान कर लौट रहे थे तीर्थयात्रियों ने आपरूपी वराह बाबा के बारे में सुना. श्रद्धालुओं का हुजूम जमा होने लगा और श्रद्धालु जलाभिषेक के साथ-साथ अगरबत्ती और बेलपत्र चढ़ाने लगे. देखते ही देखते इसकी ख्याति फैल गई. इसके बाद अविलंब मंदिर का निर्माण संपन्न कराया गया. बाद में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नेपाल के वराह मेला की तर्ज पर यहां भी पूजा अर्चना प्रारंभ कर दी गई . मन्नत मांगने पर बीमारी से मुक्ति मिलने पर धमदाहा थाना क्षेत्र के चन्दरही निवासी वैशाखी साह ने 1975 ईस्वी में मंदिर निर्माण के लिए नींव खोदने की पहल की. इस क्रम में छोटे बड़े चौड़े आकार के अनेक पत्थर नक्काशीदार आकृतियां युक्त मिलीं .एक हिरण के शक्ल वाला पत्थर भी मिला. इसे हजारी झा ने मंदिर में जगह दी. कार्तिक पूर्णिमा पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेला लगेगा .आज भी स्व. हजारी झा के वंशज अपने निजी कोष से मेला लगाते हैं जिसमें सूर्य नारायण झा, गणेश झा, नवीन झा, राजा झा, परशुराम झा, शालिग्राम झा, यशोधर झा, निरंजन झा, बैद्यनाथ झा सुबोध झा एवं विपिन झा मेला व्यवस्था में लगे रहते हैं. थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ,पल्लवी कुमारी प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार अंचलाधिकारी ईशा रंजन ने बताया कि मेला में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस पदाधिकारी ,दंडाधिकारी एवं महिला पुरुष बल की अत्यधिक आवश्यकता होती है. इसके लिए जिला से महिला पुरुष पुलिस बल को बुलाकर लगाया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >