पूर्णिया विश्वविद्यालय में पहली बार बीबीए, बीसीए व सीएनडी से शुरू होगा स्नातक नामांकन

पूर्णिया विवि

पूर्णिया. पूर्णिया विवि में पहली बार वोकेशनल कोर्सेस बीबीए, बीसीए एवं सीएनडी से स्नातक नामांकन प्रारंभ किया जायेगा. इसके लिए शीघ्र ही अधिसूचना जारी की जायेगी. इससे पहले सामान्य कोर्सेस बीए बीएससी बीकॉम से नामांकन शुरू किये जाने की परिपाटी रही है. वोकेशनल कोर्सेस में नामांकन को लेकर कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पूर्णिया विवि में नामांकन समिति की बैठक आयोजित की गई. इसमें विभिन्न कॉलेजों के प्रतिनिधि उपस्थित या ऑनलाइन जुड़े. बैठक में वोकेशनल कोर्सेज में नामांकन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. समिति ने निर्णय लिया कि बीबीए, बीसीए एवं सीएनडी कोर्सेज में नामांकन हेतु शीघ्र अधिसूचना जारी की जाएगी. वर्ष 2026 से नामांकन प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी. नामांकन 10 प्लस 2 के अंकों के आधार पर एवं आरक्षण रोस्टर के अनुसार किया जाएगा. इसके लिए समर्थ नोडल पदाधिकारी को समर्थ पोर्टल संबंधित सभी प्रक्रिया तुरंत प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया गया. नामांकन केवल एआइसीटीइ, विश्वविद्यालय एवं बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थानों में ही होगा. इस संबंध में डीएसडब्लू कार्यालय को निर्देशित किया गया कि विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी संस्थानों से उपर्युक्त मान्यताओं की स्थिति स्पष्ट करने हेतु पत्राचार किया जाए. प्रखंड डिग्री कॉलेज की तस्वीर साफ होने पर बीए बीएससी व बीकॉम में नामांकन राज्य सरकार ने जुलाई 2026 सत्र से सभी प्रखंडों में डिग्री की पढ़ाई सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है. इसे लेकर पूर्णिया जिले के आधा दर्जन समेत सीमांचल में कई प्रखंड डिग्री कॉलेज अस्तित्व में आएंगे. इसके साथ ही बड़े पैमाने पर स्नातक में सीटों की संख्या में वृद्धि हो जायेगी. प्रखंड डिग्री कॉलेज के गठन के बाद ही पूर्णिया विवि की ओर से बीए बीएससी व बीकॉम नामांकन शुरू किये जाने की संभावना है. वैसे भी अभी केवल बिहार बोर्ड ने ही प्लस टू का रिजल्ट दिया है. शेष बोर्ड का रिजल्ट आना बाकी है. पिछले साल भी मई के मध्य में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ की गयी थी. एमसीएस की पढ़ाई शीघ्र, एमबीए को किया जायेगा सुचारू कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में नामांकन समिति की बैठक में विश्वविद्यालय में एमसीए कोर्स प्रारंभ करने का भी निर्णय लिया गया है. इसे लेकर तमाम तकनीकी अप्रूवल आदि हासिल किये जाएंगे. वहीं एमबीए कोर्स को लेकर भी मंथन किया गया. कॉमर्स विभाग से अलग कर इसे स्वतंत्र रूप से संचालित करने का सुझाव आया. साथ ही पूर्णिया कॉलेज के बीबीए विभाग में एमबीए की पढ़ाई सुचारू किये जाने का भी सुझाव दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >