पूर्णिया शहर में कटिहार के दो युवकों पर गोलीबारी की पुलिस ने करायी एफएसएल जांच

पूर्णिया शहर में बीती रात मधुबनी थाना अंतर्गत लॉ कॉलेज पोखर के पास दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने घटनास्थल की फोरेंसिक जांच करायी हैं.

पुलिस के अनुसार दोनों जख्मी खतरे से बाहर ,लॉ कॉलेज पोखर के पास बीती रात हुई थी वारदात पूर्णिया. पूर्णिया शहर में बीती रात मधुबनी थाना अंतर्गत लॉ कॉलेज पोखर के पास दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने घटनास्थल की फोरेंसिक जांच करायी हैं. पुलिस के अनुसार एक आल्टो वाहन सवार अमन कुमार सानु 23 वर्ष पे.प्रकाश कुमार यादव साकिन चोचला थाना फलका जिला-कटिहार और रोहित कुमार उम्र करीब 23 वर्ष पे.अजय कुमार ठाकुर सा.कृष्णानगर थाना सहायक जिलाकटिहार को रोहित कुशवाहा नाम के व्यक्ति ने फ़ोन करके लॉ कॉलेज पोखर के पास बुलाया था. जब उक्त दोनों व्यक्ति लॉ कॉलेज पोखर पहुंचे तो एक बुलेट सवार पर तीन व्यक्ति के द्वारा उक्त वाहन के गेट को खोलने का प्रयास किया गया . जब आल्टो सवार दोनों व्यक्ति अपने कार से भागने का प्रयास किये तो बुलेट मोटरसाइकिल के चालक के द्वारा एक गोली फायर की गई, जो अमन कुमार सानु के बायें बाजु में लगी और वही गोली रोहित कुमार के पेट में सटते हुए पार हुई जिससे रोहित कुमार को मामूली जख्म हुआ है . उक्त दोनों जख्मी खतरे से बाहर है .घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया गया है . एफएसएल द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है. अमन कुमार सानु के फर्द बयान दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है . पुलिस हर पहलु पर जांच करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तो के विरुद्ध छापामारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >