10 लीटर देसी शराब के साथ दो महिला धरायी, हंगामा करते आठ शराबी को पकड़ा

केनगर थाना पुलिस ने रविवार की शाम गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर दो महिला को देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया.

केनगर. केनगर थाना पुलिस ने रविवार की शाम गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर दो महिला को देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया.ही आठ व्यक्ति को भी शराब के नशे में हो हंगामा करते हुए पकड़ लिया. थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर महिला थाना क्षेत्र के ही झुन्नी इस्तम्ब्रार पंचायत के वार्ड 7 स्थित समुद्री रहिका टोला निवासी 45 वर्षीया मरंगमय किशकु व 25 वर्षीया अनिता उर्फ वजीर मरांडी है. दोनों महिला से 10 लीटर देसी चुलाई बरामद की गयी, जबकि शराब के नशे में गिरफ्तार व्यक्ति में बिठनौली पूरब पंचायत के केनगर चौक स्थित बंगाली टोला निवासी 42 वर्षीय प्रकाश सरकार, भोकराहा गांव निवासी 35 वर्षीय टुनटुन पासवान, बसहा साहु टोला निवासी 22 वर्षीय जितेंद्र कुमार व 45 वर्षीय योगेन्द्र प्रसाद, बसहा ब्राह्मण टोला निवासी 25 वर्षीय दुर्गेश कुमार, केनगर चौक निवासी 45 वर्षीय महादेव महतो एवं केनगर भोकराहा गांव निवासी 22 वर्षीय विक्रम कुमार और 23 वर्षीय सुगेन महलदार शामिल हैं. सोमवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >