एटीएम हेराफेरी कर रुपये निकासी करनेवाले दो शातिर गिरफ्तार

जलालगढ़

जलालगढ़. पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थानाक्षेत्र अंतर्गत बैंक एटीएम कार्ड बदल कर रुपये निकासी करने के मामले में दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया. जलालगढ़ थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि 5 अप्रैल 2025 को जलालगढ़ थाना में एक मामला दर्ज कराया गया था. जिसमें थानाक्षेत्र के धनगामा निवासी एहसान ने बताया कि 20 फरवरी 2025 को जलालगढ़ बाजार स्थित केनरा बैंक में एटीएम कार्ड को हेराफेरी कर मेरे बैंक खाते से 17500 रुपये की निकासी कर ली गयी थी. इसकी जानकारी बैंक प्रबंधक को दी गई थी और उसी शक के आधार पर अप्रैल में उक्त हेराफेरी गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया गया. उसी मामले में अन्य दो गिरफ्तार को जलालगढ़ पुलिस ने शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा. गिरफ्तार अभियुक्त में अमन कुमार एवं सोनू कुमार है. दोनों रूपौली थानाक्षेत्र अंतर्गत झलारी रूपौली निवासी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >