धमदाहा. धमदाहा प्रखंडत्र के महंत मंगनी राम दास टोला उच्च विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम के बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. विद्यालय के प्रधान शिक्षक प्रणव कुमार यादव ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 9वीं से 12वीं कक्षा तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया. इसका उद्देश्य बच्चों का उत्साहवर्धन करना और अन्य छात्रों को प्रेरित करना है. हम सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षकों ने टॉपर्स को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षक और अभिभावक भी मौजूद रहे.
महंत मंगनी रामदास उत्क्रमित मवि अमारी में टॉपर्स हुए पुरस्कृत
धमदाहा प्रखंड
