ट्रैक्टर से टक्कर में कार सवार दो व्यक्ति घायल

मुफस्सिल थानाक्षेत्र

प्रतिनिधि पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थानाक्षेत्र के आगाटोला आरा मिल के समीप कार व ट्रैक्टर के बीच हुई आमने सामने टक्कर में कार सवार दो व्यक्ति घायल हो गये.ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिये अस्पताल भेज दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि रैक प्वाइंट से उल्टी दिशा में ही ट्रैक्टर एनएच पर प्रवेश कर जाता है, जिसके कारण सामने से आ रहे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं. इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि कार सवार घायल लोगों को जीएमसीएच भेज दिया गया है. विपरीत दिशा में चलनेवाले वाहनों पर सख्ती बरती जाएगी और उन्हें जुमार्ना भी किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >