दो हत्यारोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

डगरूआ

डगरूआ. डगरूआ थाना कांड सं 180/25 के हत्यारोपित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.डगरूआ थाना पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार ने बताया कि बन्दरख गांव निवासी मुन्ना उर्फ तौसीफ की हत्या के आरोपी जुबेर 50 वर्ष एवं रहमान 20 वर्ष को विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार केंद्रीय कारा पूर्णिया भेजा गया है. इसकी जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक रवीन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तारी को लेकर अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार गौतम के नेतृत्व में दल गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही थी.वहीं लंबे समय से फरार चल रहे दोनों अभियुक्तों द्वारा आत्मसमर्पण नहीं करने पर उनके घर न्यायालय के आदेशानुसार इश्तेहार भी चिपकाए गए थे.इस कार्रवाई के दौरान पुलिस अवर निरीक्षक धनेश सिंह एवं अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >