रामबालक नगर में आग लगने से दो घर जले, लाखों का नुकसान

लाखों का नुकसान

प्रतिनिधि, बीकोठी. बड़हराकोठी प्रखंड अंतर्गत औराही पंचायत के वार्ड संख्या 8 रामबालक नगर में शुक्रवार की रात भीषण आग लगने से एक परिवार के दो घर जलकर पूरी तरह राख हो गए. इस घटना में घर में रखा अनाज, कपड़ा, फर्नीचर, जरूरी कागजात, जेवरात सहित लगभग 11 हजार रुपये नकद भी जलकर नष्ट हो गए. जानकारी के अनुसार, रामबालक नगर निवासी छुतहरू यादव पिता स्व. महावीर यादव के घर में शुक्रवार रात करीब 8:45 बजे अचानक आग लग गई. आग लगते ही परिवार में अफरातफरी मच गई और सभी लोग घबरा गए. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए. हालांकि, आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित दूसरे घर को भी अपनी चपेट में ले लिया. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों घर पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे.घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, बड़हराकोठी को आवेदन देकर सहायता की गुहार लगायी है. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से शीघ्र राहत एवं मुआवजा देने की मांग की है.ग्रामीणों के अनुसार, यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के अन्य घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे, जिससे बड़ी घटना हो सकती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >