विभिन्न जगहों पर डूबने से दो बच्ची की मौत

चरैया पंचायत के वार्ड नंबर 13 भसिया गांव में हादसा

बायसी. थानाक्षेत्र अंतर्गत चरैया पंचायत के वार्ड नंबर 13 भसिया गांव में मोहम्मद सफीक आलम की पुत्री रेहाना खातून (6) की मौत नदी में डूब जाने से हो गयी. जानकारी के अनुसार घर के ही नजदीक वह बाढ़ का पानी फैला हुआ था. पैर फिसल जाने के कारण वह गड्ढे में डूब गयी और उसकी मौत हो गयी. असजा मोबैया पंचायत के वार्ड नंबर 3 में मो अफसार की पुत्री असीमा (9) की नदी में डूबने से मौत हो गयी. आशिमा की मां घर के ही नजदीक एक धार में कपड़ा धो रही थी. उनके साथ उनकी दो बच्ची थी . इसी क्रम में एक बच्ची डूब गयी. काफी खोजबीन करने के बाद शव को पानी से निकाला गया . इस मामले में अंचल पदाधिकारी गणेश पासवान ने बताया कि दोनों बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है. दोनों बच्ची के पिता द्वारा पोस्टमार्टम नहीं करने की बात कही गई है. फोटो. 10 पूर्णिया 32- घटना के बाद नदी किनारे लोगों की भीड़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >