GMCH पूर्णिया की ओपीडी में आज गायनी विभाग में रहेंगी दो महिला चिकित्सक, बच्चों के लिए तीन डॉक्टर तैनात

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया में मंगलवार को महिलाओं, गर्भवती माताओं और बच्चों के इलाज के लिए विशेष ओपीडी की व्यवस्था की गई है. गायनी और शिशु रोग विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है.

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया की मंगलवार की ओपीडी में महिलाओं, गर्भवती माताओं और बच्चों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. गायनी विभाग में दो विशेषज्ञ महिला चिकित्सक उपलब्ध रहेंगी, जबकि शिशु रोग विभाग में तीन चिकित्सक बच्चों की जांच और उपचार करेंगे. इसके अलावा मानसिक रोग, सर्जरी, त्वचा, कान-नाक-गला, नेत्र, दंत एवं अन्य विभागों में भी विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे.

महिलाओं और गर्भवती माताओं को मिलेगी विशेषज्ञ सेवा

गायनी विभाग में डॉ. प्रियंका और डॉ. निक्की सामान्य महिलाओं, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं की स्वास्थ्य जांच, उपचार और आवश्यक परामर्श देंगी. वहीं टीकाकरण केंद्र पर नवजात शिशुओं का नियमित टीकाकरण भी किया जाएगा.

शिशु रोग विभाग में तीन चिकित्सक रहेंगे उपलब्ध

बदलते मौसम में बच्चों में बढ़ रही बीमारियों को देखते हुए शिशु रोग विभाग में डॉ. राजू कुमार, डॉ. राजेश कुमार और डॉ. रवि रंजन अपनी सेवाएं देंगे.

मंगलवार की ओपीडी में उपलब्ध चिकित्सक

मेडिसिन विभाग: डॉ. पंकज. गायनी विभाग: डॉ. प्रियंका, डॉ. निक्की. सर्जरी विभाग: डॉ. मीरा, डॉ. आशीष साहू. ऑर्थोपेडिक विभाग: डॉ. डी.के. यादव. शिशु रोग विभाग: डॉ. राजू कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. रवि रंजन. त्वचा रोग विभाग: डॉ. एम. राजा. ईएनटी विभाग: डॉ. ज्योति. नेत्र विभाग: डॉ. प्रज्ञा प्रसून. दंत विभाग: डॉ. रंजना गुप्ता. मानसिक रोग विभाग: डॉ. नायाब अंजुम.

ओपीडी और रजिस्ट्रेशन का समय

ओपीडी समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक एवं शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक

रजिस्ट्रेशन समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एवं शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >