लोडेड पिस्टल के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

रविवार की देर रात्रि धमदाहा थाना क्षेत्र के दमगड़ा से दो अपराधियों को लोडेड पिस्टल व दो कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

धमदाहा. रविवार की देर रात्रि धमदाहा थाना क्षेत्र के दमगड़ा से दो अपराधियों को लोडेड पिस्टल व दो कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान धमदाहा थाना क्षेत्र के दमगड़ा निवासी सुभेष कुमार व सुबोध कुमार के रूप में हुई. धमदाहा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार की देर रात्रि गस्ती के दौरान थाना क्षेत्र के दमगड़ा हाइस्कूल के समीप सड़क किनारे संदिग्धावस्था मे दो व्यक्ति सुभेष कुमार व सुबोध कुमार को देखा गया. इसके बाद गस्ती दल ने जब दोनों व्यक्ति की तलाशी ली तो तलाशी के दौरान संदिग्ध युवक से पास से एक देसी पिस्टल लोडेड और दो कारतूस बरामद हुआ. उन्होंने बताया कि दो मोबाइल व एक बाइक को जब्त कर लिया गया है. दोनों अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >