चोरी की बाइक के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

जानकीनगर

प्रतिनिधि, जानकीनगर. एनएच 107 के किनारे ईटहरी मोड़ के पास लूटपाट की योजना बना रहे दो अपराधी को जानकीनगर थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया . पकड़े गये अपराधियों में रौनीत कुमार एवं संजू कुमार, नया टोला, जोराबगंज वार्ड नंबर 01 , कोढ़ा, कटिहार शामिल है. जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि कि जानकीनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत ईटहरी मोड़ के पास दो बाइक सवार अपराधी घटना की वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे.पुलिस को देखते ही दो अपराधी भागने लगे. दोनों अपराधी को पकड़ा गया. दोनों अपराधी के पास से चोरी की अपाचे एवं एक मास्टर की बरामद की गयी. दोनों अपराधी ने हाल के दिनों में कसबा, पूर्णिया सदर मोबाईल छिनतई और जानकीनगर में रुपया झपटमारी का अपराध स्वीकार किया. दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इस मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक राजाराम पासवान,सअनि सुभाषचंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे. फोटो. 14 पूर्णिया 19- गिरफ्तार अपराधी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >