4.63 ग्राम स्मैक के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

शहर के सुदीन चौक टीओपी प्रभारी रंजीत भारती ने ततमा टोली स्थित एक घर में छापेमारी कर 4.63 ग्राम स्मैक बरामद कर लिया.

पूर्णिया. शहर के सुदीन चौक टीओपी प्रभारी रंजीत भारती ने ततमा टोली स्थित एक घर में छापेमारी कर 4.63 ग्राम स्मैक बरामद कर लिया. इस संबंध में पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों में मरंगा थाना क्षेत्र के ततमा टोली का गुंजन कुमार एवं बसंत बिहार का रोहित कुमार शामिल है. टीओपी प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर स्मैक बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये गुंजन कुमार के घर से स्मैक बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवकों के विरुद्ध मरंगा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >