सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल

गढ़बनैली स्थित एनएच 57 के ओवरब्रिज के पास हुई सोमवार को सड़क दुर्घटना में बाइक चालक सहित दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये.

कसबा. कसबा थानाक्षेत्र के गढ़बनैली स्थित एनएच 57 के ओवरब्रिज के पास हुई सोमवार को सड़क दुर्घटना में बाइक चालक सहित दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं घायल दोनों व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है. जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति अपने बाइक पर सवार हो कर पूर्णिया से अररिया जा रहे थे. इसी बीच कसबा थाना क्षेत्र के गढ़बनैली ओवरब्रिज के समीप पीछे से तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात सवारी गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इससे बाइक असंतुलित हो कर एनएच 57 पर ही गिर गयी. जिससे बाइक चालक सहित दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं सड़क पर खड़े लोगों ने जैसे ही घटना को देखा तो आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों घायल व्यक्ति को इलाज के लिए कसबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया . स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु पूर्णिया रेफर कर दिया. वहीं बाइक चालक की स्थिति काफी नाजुक बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >