10 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

केनगर

केनगर. शुक्रवार को गुप्त सूचना पर संध्या गश्ती के दौरान केनगर थाना पुलिस ने दो अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर देसी चुलाई शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति झुन्नी इस्तंबरार पंचायत के वार्ड संख्या 7 स्थित समुदी रहिका देवीनगर गांव निवासी अनिल सोरेन तथा बेलारिकावगंज पंचायत के बेलारिकावगंज गांव निवासी सिकंदर टुडू है. उन्होंने बताया कि अनिल सोरेन से 5 लीटर और सिकंदर टुडू से भी 5 लीटर समेत कुल 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गयी. शनिवार को आवश्यक कार्रवाई करने के बाद दोनों गिरफ्तार शराब तस्कर को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >