स्मैक के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

कट्टा, चार कारतूस व 18.37 ग्राम स्मैक बरामद

पूर्णिया. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को सदर थाना की पुलिस ने छापेमारी करते हुए चार कारतूस, एक कट्टा, एक मैगजीन, एक मोबाईल, एक बाइक व 18.37 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों में मो एजाज व मो इस्तियाज, दोनों पिता मो लईक, साकिन गुलाबबाग ऐनामहल, वार्ड 37, थाना सदर का रहनेवाला है. दोनों का वर्तमान पता कालीघाट रेलवे गुमटी संख्या 14, थाना सदर है. अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. उक्त जानकारी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >