पुण्यतिथि पर बाजपेयी को अर्पित किया श्रद्धासुमन

पूर्णिया

पूर्णिया. भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के मौके पर बनभाग स्थित भाजपा जिला कार्यालय में एनडीए गठबंधन के सभी जिलाध्यक्षों एवं सदर विधायक विजय खेमका ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस मौके पर आगामी कार्यक्रम को लेकर एनडीए के सभी जिलाध्यक्ष के साथ बैठक भी की गयी. बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष प्रकाश पटेल, लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष सौरभ झा, हम जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव, रालोमो जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, जिला महामंत्री संजीव सिंह, जिला महामंत्री संजय पोद्दार, जिला मंत्री सचिन रॉय, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश दास, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अशोक पासवान, आईटीसेल जिला संयोजक अमृत चौरसिया, राजा सिंह एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyendra sinha

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >