नवजात शिशु की सुरक्षा को ले प्रशिक्षण कार्यक्रम

जिला स्वास्थ्य समिति

पूर्णिया. जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में एनएसएसके (नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम) विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. खुश्कीबाग स्थित एक होटल में आयोजित इस प्रशिक्षण को चरणबद्ध तरीके से कुल तीन बैचों में बांटा गया जिससे जिले के अधिकतम स्वास्थ्यकर्मी प्रशिक्षित होकर नवजात शिशुओं को बेहतर एवं सुरक्षित समय पर सेवाएं प्रदान कर सकें. एनएसएसके भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है. इसका मुख्य उद्देश्य जन्म के समय एवं जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशुओं की मृत्यु दर को कम करना है. इस कार्यक्रम के अंतर्गत नवजात शिशु की प्रारंभिक देखभाल, जन्म के समय श्वसन में समस्या होने पर पुनर्जीवन (रीससिटेशन), तापमान बनाए रखना, संक्रमण से बचाव, स्तनपान की सही शुरुआत तथा आवश्यक उपकरणों के सही उपयोग पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया.इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में चिकित्सक, एएनएम एवं स्टाफ नर्स प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए.प्रशिक्षक के रूप में डॉ. बउये लाल महतो एवं डॉ. शंभु यादव द्वारा प्रतिभागियों को सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण विस्तार से दिया गया.प्रशिक्षण के दौरान डेमो, केस स्टडी एवं हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस के माध्यम से प्रतिभागियों की दक्षता को बढ़ाया जा रहा है. फोटो-20 पूर्णिया 17- प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >