अमौर. अमौर प्रखंड अंतर्गत स्टेट हाईवे-99 पर मंगलवार को फकीरटोली के समीप खड़ा एक टोटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा. इस घटना के दौरान चालक बाल-बाल बच गया. टोटो में यात्री सवार नहीं थे . प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टोटो सड़क के किनारे खड़ा था. अचानक टोटो बिना किसी बाहरी दबाव के पीछे की ओर लुढ़कने लगा. ढलान होने के कारण चालक जब तक उसे नियंत्रित कर पाता, टोटो तेजी से पीछे जाकर सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गया.घटना के वक्त आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई. .हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर गड्ढे में पलटे टोटो को बाहर निकाला.
स्टेट हाइवे 99 पर गड्ढे में गिरा टोटो, बाल-बाल बचा चालक
बाल-बाल बचा चालक
